राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीती रात को होटल में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना पश्चिम बंगाल से जुड़ी है। जहां पर कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि, अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8 बजे पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चली है। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग होटल की छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!