राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। दो युवकों के झगड़े में धारदार हथियार से हमला कर देने की खबर सामने आयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रोशनी घर चौराहे की है। जहां पर एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। झगड़े की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसएचओ कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि गैर सरिया मोहल्ला निवासी आसिफ व सिकंदर के बीच देररात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आकर सिकंदर ने आसिफ पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसके कूल्हे के ऊपर पीछे घाव हुआ है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!