आसमान से गिरी ऑयल की बूंदे,आश्चर्य में पड़े लोग-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आसमान से ऑयल की बूंदे गिरने से एकबारगी लोगों के हड़कंप की स्थिति बन जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल क्षेत्र की है। जहां पर नाल एरिया में दोपहर को अचानक ऑयल के छींटे कई दुकानों और गाडिय़ों पर गिरे। नेशनल हाइवे के पास दुकानों के आगे फर्श और टीनशेड पर ऑयल की काली बूंदे साफ नजर आईं। इसे देखकर एक बारगी लोग आश्चर्य में पड़ गए। आस-पास खड़े वाहनों की छतों पर भी ऑयल के काले छींटे मिलने पर आश्वास्त हुए कि यह ऑयल आसमान से ही गिरा है। लोगों ने इसकी जानकारी नाल पुलिस थाना को भी दी।
आसपास के लोगों ने नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई को इसकी जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने मौका देखा और सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दी। लोग कयास लगाते रहे कि यह आसमान से गुजर रहे किसी विमान से लीक हुआ ऑयल है, जो नीचे गिरा है। कुछ इसे पर्यावरण की घटना भी मान रहे हैं। नाल सहित आस-पास के क्षेत्र के ऊपर से विमानों का अंतरराष्ट्रीय रूट है। इसी बीच, यह भी बात सामने आई कि जिस विमान से ऑयल लीकेज होकर गिरा, वह सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गया है। सुरक्षा कारणों से इसके बारे में ज्यादा जानकारी एजेंसियों ने नहीं दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!