Weather report राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इस बार नौतपा बीकानेर ही नहीं बल्कि राजस्थान में राहत भरा रहा है। हर बार की तरह भीषण गर्मी का दौर नौतपा में नहीं दिखा। कभी आंधी तो कभी बारिश ने राहत दी। इसी बीच रविवार से अगले चार दिनों तक राहत के संकेत मिल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार चार जून तक अब अधिकांश राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग ने रविवार को भी राजस्थान 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 से 4 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म दिन श्रीगंगानगर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार आज बीकानेर,गंगानगर,हनुमानगढ़, चुरू,झुझुनूं, सीकर, जयपुर,अलवर,भरतपुर,धौलपुर, करौली,दौसा,सवाई माधोपुर,टोंक में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2 जून को भी अधिकांश जिलों में आंधी,बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

