Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर देहात जि़ला भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बाद से चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों से संगठन की शक्ति और जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मजबूत होती है।
आज लूणकरणसर विधानसभा के धीरेरा मंडल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पंचारिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संरक्षण करें।

 

इस अवसर पर सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, किसान मोर्चा जि़ला अध्यक्ष भंवर जांगिड़, कार्यक्रम संयोजक जयकिशन उपाध्याय, सहसंयोजक पवन स्वामी गंगाराम मेघवाल नंदलाल सारस्वत गणेश गोदारा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पंचारिया ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई जनसेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें—स्वच्छता अभियान ,स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर,पौधारोपण कार्यक्रम,संकल्प यात्राएँ जिसमें जनजागरण रैलियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अंत में उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है, और हर कार्यकर्ता को इस दिशा में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देना चाहिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!