Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

crime news राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। महिला वकील के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीगंगानगर सदर थाने में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी वंदना मंडा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि प्रकाश नाम के युवक से उसकी जान पहचान थी।

 

पीडि़त परिवार ने बताया कि क साल पहले प्रकाश ने महिला से कहा कि उनकी इकलौती बेटी दामिनी जो कि दसवीं क्लास में पढ़ती है, को कनाडा स्कूलिंग वीजा दिलवा देंगे। इसके बाद वह कनाडा में स्टडी कर सकेगी और उसकी मां भी साथ रह सकेंगी। इसके लिए परिवार की अच्छी आर्थिक स्थिति दिखानी जरूरी है।

 

विश्वास में आकर वंदना के पति ने फरवरी 2022 में आरोपी प्रकाश को जमीन बेचकर 66 लाख रुपए दे दिए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से 1.86 लाख, बड़ी बहन शिखा विश्नोई के अकाउंट से 3 लाख और बजाज फाइनेंस से 15 लाख गोल्ड लोन लेकर कुल 85.86 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। आरोपी ने जल्द वीजा देने का भरोसा दिया। लेकिन जून 2025 तक वीजा फाइल भी अपलोड नहीं हुई।

 

आरोपी पूछने पर बार-बार टालमटोल करता रहा। सितंबर 2025 में वंदना ने घर पर पंचायत बुलाई, जिसमें आरोपी ने पैसे लेना स्वीकार करते हुए कुछ समय में देने के लिए हामी भरी।
अब प्रकाश ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!