यातायात लापरवाही में पकड़े दो लोगों के पास मिली हजारों नशीली गोलियां-Crime News 

Crime News  राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। यातायात लापरवाही में पकड़े गए दो युवकों के पास से पुलिस ने नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज रफ्तार से गाड़ी चला (रैश ड्राइविंग) रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से उनकी कार से कुल 41,200 नशीली दवाइयां बरामद की गईं। इनमें प्रेगाबालिन और टेपेंटाडोल कैप्सूल/टैबलेट शामिल हैं।
आरोपियों की पहचान फरीदकोट (पंजाब) निवासी जसकरण सिंह और हनुमानगढ़ के वार्ड नंबर 2 निवासी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी संधू के रूप में हुई है। दोनों युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!