करीब एक करोड़ की नकदी गाड़ी से बरामद, तीन को लिया हिरासत में-Crime News 

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी को लेकर लगातार पुलिस टीमें हर गाड़ी की सघनता से चैकिंग कर रही है। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से लाखों की नकदी जब्त की हे। पुलिस ने नकदी के साथ तीन को हिरासत में लिया है।

 

रायसिंहनगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान श्रीविजयनगर रोड पर लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरामद नगदी की राशि करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। हिरासत में लिए गए तीनों युवक इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस अब इस मामले में आयकर विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को सूचना देकर संयुक्त पूछताछ की तैयारी कर रही है। नगदी के स्रोत, लेन-देन और संभावित अवैध गतिविधियों को लेकर गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!