Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैसे डबल करने के प्रलोभन में लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में 4 फरवरी 2026 की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 11 हाल वार्ड नंबर 9 के रहने वाले बिरमाराम पुत्र हंसराज ने देवाराम निवासी घड़साना व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे अपनी बातों में फसा लिया और पैसे डबल करने का प्रलोभन दिया। जिसके चलते वह आरोपियों की बातों मे आ गया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे पैसे डबल करने के नाम से 10 लाख 80 हजार रूपए धोखाधड़ी से ले लिए, अब नो तो पैसे डबल हुए और ना ही उसे अपने पैसे वापस मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!