राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कार्पियों और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के भेालासर गांव की है। जहंा पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह टक्कर भोलासर गांव के पास हुई।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को तुरंत बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


