Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपने ही थाने में थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला खाजूवाला से जुड़ा है। इस सम्बंध में परिवादी ने एसपी,आईजी ओर डीजीपी को भी शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय में इस्तागासा पेश किया। जहां से आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

इस सम्बध्ंा में खाजूवाला के न्यायालय अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को चक 25 बीडी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने इस्तगासा दिया था कि उसके साथ थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी जबरदस्ती कर रहे हैं। उसने एफआईआर में खाजूवाला थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, कानिस्टेबल रामकुमार, मुकेश, रामनिवास, मोनू सिंह व हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह के साथ ही स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में कहा है कि वो चक 7 एस.एस.एम में होटल का संचालन करता है।

 

एक जुलाई 25 को सुबह सवा सात बजे अपने होटल पर बैठा था, तब ये सभी पुलिस की गाडी में होटल पहुंचे। उसे कहा गया कि तू थाने नहीं आ रहा है, ना ही तू थाने की बन्धी पहुंचा रहा है। अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज सभी मुकदमों को झूठा बताते हुए नाजायज रूप से तंग करने की बात कही तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए। यहां तक कहा कि बंधी उच्चाधिकारियों को पहुंचानी पड़ती है। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गए। बाद में साथ में आए पुलिसकर्मी ने मामला शांत करने के लिए एक लाख रुपए की डिमांड रखी।

 

एफआईआर में आरोपी ने कहा है कि उसने अपने भाई से एक लाख रुपए लेकर एक दुकान पर ये राशि पहुंचाई। रुपए देने के बाद भी उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और डीवीआर भी वापस नहीं दिया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पूगल एसएचओ को दी गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!