कुछ ही घंटे में बदला मंत्रिमंडल,16 की जगह अब होंगे 26 मंत्री,पढें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कुछ ही घंटे में सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरों को पुरी तरीके से बदल दिया गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं है। कल देर शाम को गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को इस्तीफा सौंप दिया था।

 

जिसके बाद आज शुक्रवार को प्रदेश सरकार में नए 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

 

जानकारों के अनुसार इन मुख्य कारणों से सरकार ने बड़े बदलाव किए है।जानकारी के मुताबिक कई मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर था। पार्टी लीडरशिप उनकी जगह नए चेहरे लाकर सरकार का कामकाज बेहतर करना चाहती थी।
पिछली कैबिनेट में सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ कुल 16 मंत्री थे। भाजपा गुजरात की पटेल कम्युनिटी को मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह देना चाहती थी।

 

भाजपा ने महज 3 साल में सीएम के अलावा पूरी सरकार को बदल दिया है। पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा, ताकि नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए पूरी आजादी मिले। गुजरात में अगले कुछ महीनों में लोकल बॉडी चुनाव होने हैं। पिछले महीने बिसावदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद भाजपा नए चेहरों को मौका देना चाहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!