राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आंखों पर टॉर्च कर भाई द्वारा भाई पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में चक 4 एमएल भलूरी के रहने वाले मेघाराम ने अपने भई केसुराम,ओमप्रकाश,गोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 जनवरी को भलूरी में शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह खेत में लाइन का काम कर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपित ने उसे रोक और आंखों पर टार्च की। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच की और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!