ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, रिश्तेदारों ने की हत्या, दो भाईयों को किया गया गिरफ्तार

Blind Murder Case 
बीते दिनों नोखा में हुई थी हत्या
पुलिस की कड़ी मेहनत से खुले ब्लाइंड मर्डर के राज
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों नोखा में हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने वारदात से पर्दा उठा दिया है। इस मामले में पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो सग्गे भाई है और मृतक के रिश्तेदार भी है। फिलहाल पुलिस दोनो आरोपियों से हत्या के मामले में पुछताछ में जुटी है।

यह है मामला- 23 मार्च को इस सम्बंध में भगवानाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बेटे अनिल कुमार के घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने लहुलूहान हालात में अनिल का शव उसके घर पर ही मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कार्रवाई- पुलिस टीमों ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल, सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने कई एसएचओ को मामले में टीमें बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को चिहिन्त कर दस्तयाब किया।
पुलिस ने मामले में मृतक अनिल के रिश्ते में चचेरे भाईयों जगदीश व रामकुमार को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम- ब्लाइंड मर्डर के मामले में कारवाई करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ नोखा जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह, राजुराम, तनसुखराम, नत्थाराम, गंगाराम, नरेश कुमार, रामनिवास, टीकुराम, साईबर सेल के दीपक यादव, भंवरलाल, अक्षय, संतोष, गणेश गुर्जर, रामेश्वरलाल, तेजाराम, जेठुसिंह, बाबुलाल, सुरेश, हेतराम, शिवप्रकाश शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!