Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल पर खाना खाते समय हंसी मजाक की बात पर विवाद हो जाने की और मारपीट की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के कृष्णा होटल के सामने बज्जू खालसा की है। इस सम्बंध में संतोषनगर के रहने वाले भाखरङ्क्षसह ने बजरंग व श्रवण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह अपने भतीजों के साथ होटल पर खाना खा रहे थे। इस दौरान हंसी मजाक में बात करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!