Internationa Border राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगातार नशीले पदार्थो की तस्करी होती रही है। बीते कुछ समय में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो की खेप को पकड़ा गया है। पकड़े गए नशीले पदार्थो की बाजार में कीमत करोड़ों रूपए की है। इसी बीच गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एजेंसियों ने करीब 50 करोड़ की हेेरोइन जब्त की है। जो कि करीब 10 किलो बताई जा रही है।

 

तस्करी में शामिल पंजाब के तीन समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के तीन तस्कर डिलीवरी लेने के लिए श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के 2 केएनडी जा रहे थे, जिन्हें पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। सुरक्षा एजेंसी, बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा है।

 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 2 केएनडी में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली थी। इसके चलते पूरे जिले में नाकाबंदी की गई।आरोपियों के पास से हेरोइन के बीस पैकेट, एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई।

 

प्रत्येक पैकेट में आधा किलो हेरोइन थी। इस खेप में पहली बार पीले रंग की बजाय सफेद पैकेट का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिस्टल मध्यप्रदेश से मंगवाई थी। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है। बीएसएफ और पुलिस टीम बॉर्डर एरिया में अन्य पैकेटों की तलाश कर रही है। बता दें कि लगातार सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से इसी प्रकार से नशीले पदार्थो की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!