Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। अथर््ि युग में जब रिश्तेदार ही एक दूसरे का सहयोग नहीं करते हैं। ऐसे में समय में जब निर्धन बालिकाओं के शादी को लेकर परिजन मन में विचार करते है तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आधुनिक समय में दरकते रिश्तों के बीच किन्नर समाज ने शहर में मिसाल पेश की है। किन्नर समाज ने शहर की एक निर्धन बच्ची को गोद लेकर उसका कन्यादान करवाया और अपनी श्रद्धानुसार बच्ची की शादी धूमधाम से करवाई। कन्या विवाह में सभी रीति रिवाज के अनुसार ही संपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए और बाकायदा ढ़ोल ताशों और डीजे पर नृत्य कर अपनीद खुशियों को बांटा।

 

इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी देते हुए लालगढ़ गदी की अधिपति चंदा बाई ने कहा कि गुरू कृपा और भगवान के आर्शीवाद से जो कार्य हाथ में लिया और स्वत: ही पूर्ण हो जाता है। ऐसी ही कामना से एक और हमारी प्रिय बिटिया की आज शादी धूमधाम से पूर्ण हुई है। चंदा बाई ने बताया कि पहले भी वो तीन कन्याओं का विवाह करवा चुकी है। चंदा बाई ने बताया कि बीकानेर की जनता के प्यार से लगातार हम सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी करते रहें हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!