महिला कांस्टेबल ने लगाए एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप के आरोप-Bikaner Range 

Bikaner Range बीकानेर रेंज से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर महिला कांस्टेबल के साथ एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने 2017 से 2025 तक उसे डरा-धमकाकर और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप के आरोप लगाए हैं।

 

महिला कॉन्स्टेबल ने दो सप्ताह पहले एसपी जय यादव को शिकायत दी थी। एसपी के निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बुधवार को सिद्धमुख थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बुधवार को ही पीडि़ता का मेडिकल कराया गया।

 

पीडि़ता ने बताया- 2017 में उसकी ड्यूटी सरदारशहर में थी। जहां बीकानेर से बिजली विभाग की टीम कार्रवाई के लिए आई थी। बिजली विभाग की टीम के साथ ही विक्की नाम का युवक आया था। इसी दौरान विक्की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। उसे लगा कि वो बिजली विभाग में है, लेकिन विक्की बिजली विभाग में नहीं था। पीडि़ता ने बताया- उस दिन तो उसके साथ कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में फिर एक बार टीम आई। उस दिन उसकी जगह किसी और महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी थी। तभी आरोपियों में से एक कॉन्स्टेबल ने उसे कॉल कर कहा कि उसकी ड्यूटी है। ड्यूटी के लिए सुबह 3.30 बजे वो थाने पहुंच गई। जहां से विक्की और कॉन्स्टेबल उसे एक होटल ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया।

 

महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसएचओ उसे रोज क्वार्टर पर बुलाता था और उससे रेप करता था। आरोप है कि कॉन्स्टेबल से 4 अन्य पुलिसकर्मियों ने भी रेप किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!