Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर मूल के उद्योगपति और समाजसेवी का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद देश के कई महानगरों सहित बीकानेर के देशनोक कस्बे में शोक की लहर छा गयी। जानकारी के अनुसार उद्योगपति और समाजसेवी सुंदरलाल दुग्गड़ का 5 सितंबर को 74 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। जिनकी देह मेडिकल कॉलेज कोलकाता से सम्बद्ध चिकित्यालय में सुपुर्द की जाएगी।
दुग्गड़ अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय और वीर तेजा महिला शिक्षण एव शो संस्थान तेजास्थली मारवाड़ मूूंडवा के मुख्य सरंक्षक भी थे। दुग्गड़ ने चिकित्सा,शिक्षा के लिए अनेक सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए। जिन्हें आज भी याद किया जाता है। युवा नेता भवानी शंकर खत्री सहित देशनोक के अनेक जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। बता दे कि दुग्गड़ वर्तमान में कोलकाता में रहते थे लेकिन उनका दिल में हमेशा अपनी जन्मभूमि रहा। उनका देह कोलकात में दान की जाएगी।