Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नाम के युवक को रोककर पुछताछ की।


संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध एमडी मिली। पुलिस ने युवक के पास से 20 ग्राम एमडी के साथ बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी युवक से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ जारी है। बता दे कि बीकानेर पुलिस का लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है।



