Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नैनो कार चालक द्वारा युवक को टक्कर मारकर फरार हो जान की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना में रहने वाले प्रद्युमन सिंह नेे नैनो कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रतन ज्वैलर्स पवनपुरी के आगे 12 नवंबर की दोपहर को करीब 12:30 की है। परिवादी ने रिपेार्ट के माध्यम से बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई गिर गया और गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





