Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देवस्थलों में सेंधमारी कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्ता किया है। यह कार्रवाई कालू पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 16-17 की रात को चोरी के मामले में यह कार्रवाई की है। परिवादी ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात को खिड़की से प्रवेश कर मंदिर में सेंधमारी कर नकदी,छत्र चोरी कर लिए थे। पुलिस टीमों ने मंदिर की रैकी कर चोरी करनेे के मामले में पूजा उर्फ पूजी,सविता व जगतसिंह उर्फ दीपक को गिरफ्ता किया है। गिरफ्ताार किए गए तीन आरोपी बावरीया गैंग से जुड़े है औैर उनके अन्य साथियों के बारे में जांच जारी है।





