Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 04 से 18 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की।

चार दिनों में ओवरलोड के मात्र 13 चालान, कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी
सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा 04 से 08 नवंबर के बीच 4 दिन में ओवरलोड के मात्र 13 और बिना नंबर प्लेट गाडिय़ों के मात्र 03 चालान काटने पर जिला कलेक्टर ने आरटीओ अनिल पडंया पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने चालान तो कहीं भी खड़े होकर तीन घंटे में काटे जा सकते हैं। अभियान के दौरान अगर प्रोग्रेस कम मिली तो आपके खिलाफ विभाग को लिखित में पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में जितनी ओवरलोड गाडिय़ां चल रही है अगर दिनभर में 100 चालान काटें, तो भी कम है। जिला कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करने और दिन में व रात में काटे गए चालान की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जयपुर रोड़ पर रायसर समेत अन्य स्थल बने हुए हैं एक्सीडेंट जोन
बैठक में आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हो रहे हैं उनमें जयपुर रोड़ पर रायसर के पास, नौरंगदेसर, सेरूणा ,डूंगरगढ़ के पास, नोखा-मुकाम रोड़ शामिल है। जयपुर रोड़ पर खाटू श्याम मंदिर और वैष्णो धाम के आगे बैरिके़डिंग व ड्रम रखने से दुर्घटनाओं में कमी आई है। साथ ही बताया कि आईरैड की मैन एंट्री में पुलिस की पैंडेसी 300, आरटीओ की 119, पीडब्ल्यूडी की 30 बताई। जिला कलेक्टर ने इसे 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

विभिन्न संस्थाओं व धार्मिक स्थल से पहले सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने बीडीए के अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर पुलिस के साथ संयुक्त सर्वे कर जयपुर रोड़ पर डूंगर कॉलेज, केवी स्कूल, वैष्णो धाम, खाटू श्याम जी मंदिर इत्यादि के अलावा विभिन्न कट से पहले स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को गांवों से कनेक्ट करने वाली रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।

 

पुलिस जाप्ता के सहयोग से हैवी ट्रैफिक वाली सड़कों पर अब होगा निर्माण कार्य शुरू
बैठक में जिला कलेक्टर ने पंडित धर्मकांटा, भुट्टो का चौराहा, राजस्थान पत्रिका आगे वाली रोड़ को पुलिस जाप्ता के सहयोग से वनवे कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने आगामी सात दिन में गंगाशहर में नोखा रोड़ पर रोड़ कट बंद करने, पुलिस विभाग को जिला मुख्यालय पर 04 इंटरसेप्टर से संख्या और बढ़ाने, सभी पुलिस थानों को रिफ्लेक्टर टेप उपलब्ध करा कर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाने, टोल नाकों पर आई चैकअप शिविर लगाने, रोड़ किनारे कीकर काटने को लेकर अभियान चलाने, खारा में एचपीसीएल गोदाम के आगे खड़े ट्रकों को लेकर पैड पार्किंग शुरू करवाने, खाटू श्याम मंदिर के अंदर पार्किंग शुरू करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!