शहर में फिर पकड़ी गई एमडी, नाबालिग के पास से की जब्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ के सुपरविजन में मुक्ताप्रसाद पुलिस थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस टीम ने ऊन मंडी के पीछे बंगलानगर की तरफ जाने वाली गली में 22 फरवरी की शाम को कार्रवाई करते हुए नाबालिग को ढ़ाई ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने नाबालिग को निरूद्ध करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि बीकानेर पुलिस का लगातार एक्शन जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!