Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों सोलर प्लांट में माल चोरी के मामले में नाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाल पुलिस ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने की है।


इस सम्बंध में 15 मार्च को परिवादी दीपायन ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 12 मार्च को स्टोर से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान पुरन वर्मा, बंटी, कमल और मनीष ताखर व कबाड़ी भूरा निवासी झोटवाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 क्विंटल सोलर तार और घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी तथा रेकी मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद किया है।
थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी वारदातों के राज से पर्दा उठने की आंशका है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विकास विश्नोई के साथ सहायक उप निरीक्षक मदनलाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, रामकुमार, जगदीश, पवन कुमार और दिनेश की विशेष भूमिका रही।



