Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर पथराव की खबर सामने आयी हे। घटना खाजूवाला क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर मोघे को बदलने के दौरान चल रही वार्ता ने अचानक विवाद का रूप ले लिया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार इस पथराव में पुलिस की गाड़ी,जेसीबी सहित अन्य वाहन के शीशे फूट गए। कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी भी सामने आयी है।


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले इंदिरा गांधी नहर की आरडी-145 से मोघे बदल दिए गए थे। इसी बात को लेकर किसान नाराज थे। गुरुवार सुबह उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू किया। इसके बाद नाराज किसान नहर अधिकारियों पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। कुछ देर बाद नहर अधिकारी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई। लेकिन, इसी बीच मोघे को लेकर बात बिगड़ गई और किसान आक्रोशित हो गए।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो कुछ गाडिय़ां मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव के दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ी और जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है, इधर, पथराव की सूचना के बाद खाजूवाला सीओ अमरजीत सिंह और सीआई सुरेंद्र प्रजापत भी मौके पर पहुंचे।



