इस चौक में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में पाबू चौक में 30 दिसंबर की सुबह करीब पौने बारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध मे पाबू चौक निवासी मूलचंद नायक पुत्र हंसराज नायक ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके भाई सुभाष ने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रार्थी ने बताया कि सुभाष की मानसिक तबीयत खराब थी। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!