शौचालय जाने का बोलकर निकले युवक ने लगाई फांसी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शौचालय जाने का बोलकर निकले व्यक्ति का फंदे से लटका शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही रायसर में 23 सितंबर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रायसर निवासी रेवंतराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई मनोज जो कि मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज भी चल रहा है। परिवादी ने बताया कि मनोज घर से शौचालय जाने का बोलकर निकला और पडोसी के खेत में फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!