Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन में चढ़ते समय जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसी ही खबर नोखा से सामने आयी हे। जहां पर आज हादसा होते-होते टल गया। दरअसल महिला एक बच्ची के साथ ट्रेन में सवार हो रही थी। इस दौरान महिला तो ट्रेन में चढ़ गयी लेकिन बच्ची चढ़ नहीं पायी। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान बालिका गिर गयी और ट्रेन-पटरियों के बीच में आ गयी। आसपास के लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और सुझबुझ से बच्ची को बचाया अन्यथा हादसा हो जाता। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद काफी देर तक ट्रेन रूकी रही।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!