Bikaner News राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के खेत बांगड़सर में 24 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बागड़सर निवासी जैसाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे शंकरलाल जो कि खेत में कृषि से जुड़ा काम कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!