Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। र्फाच्यूनर चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए युवती को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सादुलगंज के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र शंकरलाल ने र्फाच्यूनर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना पंचशति सर्किल पर 23 फरवरी की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी गिर गयी और टैक्सी से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!