एमएस कॉलेज के पास लापरवाह वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एमएस कॉलेज के पास 22 मार्च की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में जस्सुसर गेट के बाहर रहने वाले हर्षवर्धन पुत्र बुलाकीराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके मामा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके मामा गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!