पहले ही दिन फोड़ा बम, गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बजट से ठीक पहले महीने की पहली ही तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों ने बम फोड़ दिया है। बजट से पहले फरवरी की पहली तारीख को आज एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों-इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने झटका दे दिया है। कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 फरवरी से 1740.50 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह, मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1692 रुपये हो गई है। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत अब 1844.50 रुपये हो गई है, वहीं चेन्नई में 1899.50 रुपये में उपलब्ध है।

 

पेट्रोलियम मार्केटिंग से जुड़ी सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले जनवरी महीने में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बीते साल नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों के दामों में क्रमश: पांच और दस रुपये की कटौती की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!