कल बीकानेर बंद की घोषणा, हजारों पर्यावरण प्रेमी डालेंगे महापड़ाव, हलचल तेज-Bikaner  News

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर में महापड़ाव को लेकर हलचल तेज है। पर्यावरण प्रेमियों से लेकर जिला प्रशासन तक हर और महापड़ाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। कल होने वाले महापड़ाव को लेकर खेजड़ी बचाओ-प्रकृत आंदोलन से जुड़े व्यवस्था की तैयारियों में लगे ह।ै पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आ रहे हैं।

 

यह अपनी तरह का पहला आंदोलन होगा, जहां लोग स्वेच्छा से अपने खर्च पर आएंगे। दो फरवरी को महापड़ाव को देखते हुए बीकानेर बंद की घोषणा भी की गई है। पर्यावरण संघर्ष समिति ने शहर, गांव और ढाणियों तक पहुंचकर प्रकृति बचाने का संदेश दिया है। आंदोलन की व्यूह रचना तैयार हो चुकी है। दो फरवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा रखी गई है।

 

दोपहर बाद बिश्नोई धर्मशाला के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू होगा। इस दौरान खेजड़ी की बेटी विषय पर नाटक का मंचन, भजन संध्या और रात्रि जागरण होगा। मुकाम के पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के सानिध्य में महापड़ाव का शंखनाद किया जाएगा।

 

बड़ी संख्या में साधु संत समाज, 36 कौम के लोग शामिल होंगे। मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि भी आएंगे। जनसभा और महापड़ाव में 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। हालांकि सरकार डरी हुई है। आंदोलन को कुचलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन वकील समुदाय सहित कई संगठनों ने समर्थन दे दिया है। पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने बताया कि दो फरवरी को बीकानेर बंद रहेगा। अब सरकार से आर-पार की लड़ाई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पूर्ण समर्थन दिया है। ऐसे में 2 फरवरी को होने वाले इस शखनाद को लेकर प्रशासन भी गुप्त सूचनाएं जुटाने में लगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!