Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक 19 वर्षीय विवाहिता की तबीयत खराब होने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता बुधाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी पार्वती की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





