National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। केन्द्रीय मंत्री को फोन कर जान से मारने की धमकी की खबर सामने आयी है। घटना 18 मार्च की बताई जा रही है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था।
तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!