Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास करके घायल हुई नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में 24 फरवरी की रात को साढ़े नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के चाचा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी ने कमरे में फांसी लगा लिया। जिसके चलते वह घायल हो गयी। जिसको इलाज के लिए पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!