Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा और अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस वे पर की है। जहां पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध को रोका और उससे पूछताछ की। जिसके बाद युवक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध डोडा और अफीम मिली। पुलिस ने सुभाष नाम के युवक को करीब साढ़े तेरह किलो डोडा और 333 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




