Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और बाइक को तोडऩे का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में हिम्मटसर निवासी गोपीकिशन माली ने कालुराम, रामुराम व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना हिम्मटसर में 20 दिसंबर की रात की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि रात के समय में आरोपी उसके पास आए और हाथों में लठ, सरिया लेकर उसके कमरे में घुसे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियेां ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए बाइक को तोडफ़ोड़ की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी जाते समय उसके कमरे से कॉपर वायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



