Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के तेमड़ाराम मंदिर चौराहे मोखा रोड़ पर 8 नवंबर की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में शर्मा कॉलोनी निवासी विकासमान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि मंदिर चौराहे पर उसके भाई को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





