पानी में गिरने से महिला की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालू पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 11 में 6 जनवरी की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में आड़सर पुरोहितान निवासी जयचंद लाल जोशी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन विधान पानी के कुंड के पास काम से गई लेकिन उसका पैर फिसल गया और कुंड में गिर गयी। जिसके चलते उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!