अधिकारी से नहीं हुआ समाधन तो अधिकारी के ऑफिस में ही धरने पर बैठ गए विधायक भाटी-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बाड़मेर के एक गांव में पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अधिकारी के सामने धरने पर बैठ गए। वे बाड़मेर के जलदाय विभाग गए थे। यहां पहले वे कुर्सी पर बैठे। लेकिन, जब पानी की समस्या के समाधान को लेकर जवाब नहीं मिला तो वे कुर्सी छोड़ अधिकारी के सामने जमीन पर बैठ गए।

 

मामला जिले की शिव विधानसभा के हरसाणी गांव का है, जहां पिछले लंबे समय से पानी की समस्या है। दो दिन से कस्बे के लोग धरने पर बैठे है। इसे लेकर बुधवार को गांव के लोगों ने रैली निकाली और मार्केट बंद किया। ग्रामीणों की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बुधवार दोपहर 1 बजे बाड़मेर स्थित जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे। यहां एईएन परशुराम वर्मा के चैंबर में वे धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, मैं बैठा रहूंगा। इधर, जैसे ही विधायक कुर्सी छोड़ अधिकारियों के सामने जमीन पर बैठे तो वे बार-बार उन्हें कुर्सी पर बैठने की विनती करते रहे लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!