Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनाथ कहने से रोकने पर ईंट से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के चौपड़ा कटला के पीछे 25 सितंबर की शाम को करीब 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में राजेश तंवर ने दुर्गाशंकर,मीना,रेणु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था।


इसी दौरान आरोपी आए और उसे अनाथ कहा। परिवादी ने जब मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और ईंट से वार किया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



