Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर छींपो का मोहल्ला में गणगौर उत्सव विशेष उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

इस अवसर पर मोहल्ले की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और मंगल गीत गाए। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर वातावरण देखने को मिला
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गणगौर का यह उत्सव हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं और युवतियां पूरे उत्साह के साथ शामिल होती हैं। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान दुर्गा देवी, लक्ष्मी, ज्योति, मंजू, खुशबू , एश्वर्या, मोनू, चेतना, टीना, भगवती, सरोज, रेखा, अल्का, सोनिया सहित अनेक युवतियां, महिलाएं शामिल रहीं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!