नेशनल प्रतियोगिता के लिए कोलायत की विशाखा सेन का चयन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत कस्बे की होनहार बेटी और राजकीय महाविद्यालय श्रीकोलायत की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विशाखा सैन का आगामी दिनों में पुणे में होने वाली ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विशाखा का नेशनल में चयन गंगानगर में सितंबर में हुए अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है । विशाखा गंगासिंह विश्वविद्यालय बालिका सॉफ्टबॉल टीम के साथ 4 जनवरी को पुणे के लिए रवाना होगी। इस बड़ी उपलब्धि से कोलायत कस्बे के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विशाखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ को दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!