Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक चालक के सिर पर कसी से वार कर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रासीसर की है। जहां पर खुन से लहुलूहान हालात में ट्रक ड्राइवर मिला। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रासीसर निवासी अनिल ट्रक चलाता है। सोमवार सुबह वह रासीसर आया हुआ था। ट्रक एक होटल के आगे खड़ा किया और अपने घर पर नहाने के लिए गया।

 

 

शाम को पडोस में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने चाय के लिए आवाज लगाई तो कोई हरकत नहीं हुई। पडोसियों ने जाकर देखा तो लहुलूहान हालात में अनिल का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने खून से सनी कसी भी बरामद कर ली है। आंशका जताई जा रही है कि कसी से वार कर हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!