Bikaenr News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खान विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को तहसील बज्जू के 12 बीडीवाई में जिप्सम के अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर एक जेसीबी, एक टैक्टर ट्रॉली और एक चाल मय ट्रेक्टर पकड़ कर थाना रणजीतपुरा को सुपुर्द किया गया। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौक़े पर खनिज जिप्सम का कुल 345 टन अवैध खनन पाया गया। इन सभी उपरोक्त 3 वाहनों एवं 345 टन अवैध जिप्सम पर नियमानुसार कुल 9,41,000 रुपए शास्ति आरोपित की गई। कार्यवाही में खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी मय जाब्ता मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!