Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ कश्यप ङ्क्षसह ने अपने पदभार के 12 घंटे के भीतर ही तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएचओ कश्यप सिंह की टीम ने अवैध नशीले पदार्थो की सूचना पर बिग्गाबास में दशहर मैदान मार्ग पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो गांजे के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों के पास से एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस टीम ने बाबूलाल रेगर, संदीप रेगर, बाबूलाल रेगर को लाखों के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत बाजार में 10-12 लाख के बीच आंकी जा रही है।




