Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्म में काम करने वाले पर लाखों रूपए गबन करने का मामला सामने आय है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में जोधपुर निवासी चुन्नी देवी ने मुरारीलाल अग्रवाल निवासी हाल लूणकरणसर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच की बतायी जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपी मुरारीलाल उसके फर्म जेपी एग्रो फूड में कार्यरत था।

 

परिवादिया ने बताया कि आरोपी उसके फर्म में वितीय व्यवहार के लिए अधिकृत था लेकिन आरोपी ने उसका फायदा उठाते हुए मासिक वेतन के नाम पर अपने खाते में अधिक पैसे डालने लग गया और उसके 4 लाख 34 हजार का गबन कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!