Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News  अधिकारियों को दिए निर्देश
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।श्राी कोलायत के सर्वाग्रीण विकास को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी की अध्यक्षता में आज कोलायत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलदाय, विद्युत, लोक निर्माण, पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक भाटी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को निर्बाध जल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभागीय परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और ढाणी तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि विकास की प्रक्रिया तभी सार्थक होती है जब वह हर व्यक्ति और हर ढाणी तक पहुँचे। हमारा लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता को उसका वास्तविक लाभ पहुँचाना है। कोलायत क्षेत्र के हर गाँव में पानी, बिजली, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी कोई भी समस्या अनसुलझी नहीं रहने दी जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें – यही हमारी प्राथमिकता है।

बैठक के पश्चात विधायक भाटी अधिकारियों के साथ कपिल सरोवर पहुंचे और कोलायत संपन्न मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरोवर परिसर का निरीक्षण कर पुन: सफाई के निर्देश दिए। साथ ही पंच मंदिर, मुख्य मंदिर परिसर और कपिल सरोवर पर स्थायी डेकोरेशन से संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। विधायक भाटी ने आगे टेचरी फाँटे पर प्रस्तावित प्रवेश द्वार स्थल का भी निरीक्षण किया और कहा कि श्री कोलायत के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार को आकर्षक स्वरूप में तैयार किया जाए। विधायक भाटी ने क्षेत्र के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि गाँवों में पानी, बिजली और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि ग्रामीणों को वास्तविक राहत मिले।

 

बैठक में कोलायत सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, प्रतिनिधि और प्रमुख जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – बजरंग मेघवाल (सरपंच प्रतिनिधि, कोलायत), जयवीर सिंह (पूर्व प्रधान), मंगेज सिंह हाड़ला, रविंद्र सिंह नाल, युद्धवीर सिंह हाड़ला, गणेशमल पंचारिया, राजू महाराज कोटड़ी, किशन सिंह नांदड़ा, मनोहर सिंह सियाणा (सरपंच), शिव सिंह खेतोलाई (सरपंच), हुकमराम (मढ़ सरपंच प्रतिनिधि), दुर्गेश सोनी (खारिया पातावतान), नेमीचंद पंचारिया (भानेका का गांव), राजपाल सिंह राठौड़, पिंकू माली, बलदेव गहलोत, कामेश सेवग, मनोज सेवग, सुरेंद्र सिंह, श्याम उपाध्याय, देवी सिंह हिराई, भोम सिंह, हरिसिंह गोलरी, दिलीप सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह खिंदासर, भूप सिंह भुर्ज, लूणाराम हरिजन, हेतराम बिश्नोई, दिलीप सिंह राजपुरोहित, लाल बन्ना, नखत सिंह, बिरह्माराम राठी सहित क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!